NMMS परीक्षा 2027–28: आवेदन 18 अगस्त से शुरू, परीक्षा 01 नवंबर 2026 को
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (NMMS) के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के कक्षा 8 में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए NMMS परीक्षा 2027–28 आयोजित की जाएगी।
📢 NMMS 2027–28 महत्वपूर्ण सूचना
NMMS परीक्षा मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आगे की शिक्षा जारी रखने के लिए छात्रवृत्ति प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है।
इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू करें।
📅 महत्वपूर्ण तिथियाँ
| विवरण | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ | 18 अगस्त 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 16 सितंबर 2026 |
| NMMS परीक्षा | 01 नवंबर 2026 |
🎓 NMMS 2027–28 पात्रता
- विद्यार्थी कक्षा 8 में अध्ययनरत होना चाहिए।
- कक्षा 7 में सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के न्यूनतम 55% अंक होने चाहिए।
- SC/ST विद्यार्थियों को निर्धारित नियमों के अनुसार 5% अंकों की छूट दी जाएगी।
- विद्यार्थी निर्धारित पात्र विद्यालय में अध्ययनरत होना चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय निर्धारित सीमा के अंतर्गत होनी चाहिए।
💰 पारिवारिक आय सीमा
विद्यार्थी के माता-पिता/अभिभावक की सभी स्रोतों से वार्षिक आय ₹3,50,000 तक होनी चाहिए।
📄 आवश्यक दस्तावेज
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
- आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
- विद्यार्थी की शैक्षिक जानकारी
- विद्यालय संबंधी विवरण
- अन्य निर्धारित आवश्यक दस्तावेज
❌ कौन विद्यार्थी पात्र नहीं होंगे?
- निर्धारित पात्रता पूरी नहीं करने वाले विद्यार्थी।
- योजना के अंतर्गत अपात्र विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी।
- निर्धारित आय सीमा से अधिक पारिवारिक आय वाले विद्यार्थी।
- अन्य निर्धारित अपात्रता की श्रेणी में आने वाले विद्यार्थी।
📚 NMMS परीक्षा की तैयारी कैसे करें?
NMMS परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को मुख्य रूप से MAT (Mental Ability Test) तथा SAT (Scholastic Aptitude Test) पर नियमित अभ्यास करना चाहिए।
- प्रतिदिन MCQ का अभ्यास करें।
- पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें।
- Reasoning के महत्वपूर्ण Topics की तैयारी करें।
- Maths, Science और Social Science के महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास करें।
- समय-सीमा में Mock Test हल करने की आदत विकसित करें।
📱 NMMS Online Class से जुड़ें
NMMS परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए से जुड़ें। यहाँ विद्यार्थियों को विषयवार तैयारी, MCQ अभ्यास, टेस्ट एवं परीक्षा-उपयोगी अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाती है।
🚀 Online Class से जुड़ें🔗 महत्वपूर्ण लिंक
🌟 मिशन NMMS
टीम मिशन पढ़ाई से प्रतियोगिता
एवं
मिशन शिक्षण संवाद
विद्यार्थियों को NMMS परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए निरंतर मार्गदर्शन एवं शैक्षिक सहयोग।