परीक्षा की प्रमुख तिथियां
प्रमुख तिथि | विवरण |
---|---|
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 24 दिसंबर 2024 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 13 जनवरी 2025 (शाम 5:00 बजे तक) |
फीस भुगतान की अंतिम तिथि | 14 जनवरी 2025 (रात 11:50 बजे तक) |
परीक्षा की तिथि | एनटीए की वेबसाइट पर बाद में घोषित की जाएगी। |
पात्रता
कक्षा | शर्तें |
---|---|
कक्षा VI | 31 मार्च 2025 को उम्र 10 से 12 साल के बीच होना चाहिए। |
कक्षा IX | 31 मार्च 2025 को उम्र 13 से 15 साल के बीच होना चाहिए और कक्षा VIII पास। |
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
विवरण | जानकारी |
---|---|
परीक्षा का तरीका | पेन और पेपर (ओएमआर शीट आधारित) |
परीक्षा के शहर | भारत भर के 190 शहरों में। |
शुल्क | सामान्य/ओबीसी (एनसीएल)/रक्षा/पूर्व सैनिक – 800 रुपये, एससी/एसटी – 650 रुपये। |
सैनिक स्कूल में Admission की जानकारी
आवेदन की अंतिम तिथि: 13 जनवरी 2025
यह आवेदन केवल कक्षा 6 और कक्षा 9 के Admission के लिए है।
सैनिक स्कूल क्या है?
सैनिक स्कूल भारत में पब्लिक स्कूलों की एक प्रणाली है जिसे रक्षा मंत्रालय के तहत सैनिक स्कूल सोसाइटी द्वारा स्थापित और प्रबंधित किया जाता है। 1961 में तत्कालीन रक्षा मंत्री वीके कृष्ण मेनन ने इनकी कल्पना की थी।
इनका प्राथमिक उद्देश्य छात्रों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और भारतीय नौसेना अकादमी (INA) में admission के लिए शैक्षणिक, मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार करना है।
प्रमुख तथ्य:
- देश में अभी लगभग 33 सैनिक स्कूल हैं।
- PPP मॉडल के तहत स्कूल संचालित हो रहे हैं।
- NDA और IMA में 25% से 30% अधिकारी कैडेट सैनिक स्कूल के छात्र होते हैं।
आरक्षण नीति
आरक्षण नीति एससी/एसटी, संबंधित राज्यों के निवासियों और सशस्त्र बलों के कर्मचारियों व पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए है।
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक छात्र/अभिभावक इस लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते हैं:
https://aissee2025.ntaonline.in/
संपर्क जानकारी
फॉर्म संबंधित या सैनिक स्कूल संबंधित किसी जानकारी के लिए आप हमसे ईमेल या फोन के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
साभार: पारुल प्रियम, शिक्षिका , टीम पढ़ाई से प्रतियोगिता तक