बेसिक शिक्षा विभाग के सभी छात्र /छात्रों के प्रतियोगी परीक्षा की  तैयारी हेतु “मिशन शिक्षण संवाद टीम द्वारा प्रयास  “.More Details!

HomeExamAdmissionsNMMSE 2026-27 Application Apply Online

NMMSE 2026-27 Application Apply Online

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना, परीक्षा 2026–27 • उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ सत्र 2026–27 के लिए

NMMS परीक्षा हेतु आनलाइन आवेदन करे और नियमित तैयारी हेतु पढ़ाई से प्रतियोगिता की दैनिक पोस्ट एवं Online class से अवश्य जुड़े।

NMMS 2026–27 • उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ

सत्र 2026–27 के लिए NMMS परीक्षा का आयोजन राज्य के सभी जनपदों में निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा। नीचे दी गई तिथियाँ, पात्रता, तथा आवश्यक निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ें और समय से आवेदन करें।

आवेदन प्रारम्भ

27 अगस्त 2025

Updated

आवेदन की अंतिम तिथि

24 सितम्बर 2025

परीक्षा तिथि

09 नवम्बर 2025

आधिकारिक वेबसाइट

entdata.co.in • upgov.nic.in

पात्रता मानदंड

  • शैक्षणिक सत्र 2024–25 में कक्षा 7 उत्तीर्ण एवं न्यूनतम 55% अंक (SC/ST हेतु 5% की छूट)।
  • सत्र 2025–26 में कक्षा 8 में अध्ययनरत होना अनिवार्य।
  • वार्षिक पारिवारिक आय (सभी स्रोतों से) अधिकतम ₹3,50,000 तक।
  • अमान्य संस्थान: जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, राजकीय आवासीय विद्यालय, समाज कल्याण विभाग के आवासीय विद्यालय एवं निजी विद्यालय (Private Schools) के विद्यार्थी अर्ह नहीं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

महत्वपूर्ण: आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार होंगे। अन्य किसी माध्यम से आवेदन मान्य नहीं होगा।
  • आवेदन वेबसाइट: www.entdata.co.in
  • पंजीकरण के समय निम्नलिखित दस्तावेज़ अपलोड करें: आय प्रमाण पत्र (तहसीलदार/सक्षम अधिकारी द्वारा), जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू), नवीन पासपोर्ट आकार फोटो, हस्ताक्षर, और शैक्षणिक प्रमाण पत्र।
  • आरक्षण का लाभ लेने हेतु मान्य प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य, अन्यथा सामान्य वर्ग माना जाएगा।
  • इस परीक्षा हेतु किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
  • अधूरा/त्रुटिपूर्ण आवेदन निरस्त माना जा सकता है—सबमिट करने से पहले सभी प्रविष्टियाँ जाँच लें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ (एक नज़र में)

  • आवेदन प्रारम्भ: 27/08/2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 24/09/2025
  • परीक्षा तिथि: 09/11/2025

स्रोत: विज्ञापन (UPID-237164, दिनांक 25.08.2025) • निदेशक, मनोविज्ञानशाला, प्रयागराज

महत्वपूर्ण लिंक्स

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Post Category

Posted Month

You May Also Like

Facebook Twitter Like Love This WhatsApp Telegram NMMS परीक्षा 2027–28: आवेदन 18 अगस्त से शुरू, परीक्षा 01 नवंबर 2026 को...
  • August 17, 2026
Facebook Twitter Like Love This WhatsApp Telegram Facebook Twitter Like Love This WhatsApp Telegram 4shares
Facebook Twitter Like Love This WhatsApp Telegram Facebook Twitter Like Love This WhatsApp Telegram 2shares

All The Best