जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026-27
जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 (सत्र 2026-27) में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुका है!
आवेदन करने के लिए निम्नलिखित वेबसाइट्स पर जाएं:
📅 महत्वपूर्ण तिथियाँ
कार्य | तिथि |
---|---|
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 01.06.2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 29.07.2025 |
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि | नवंबर 2025 (अपेक्षित) |
परीक्षा की तिथि | 13.12.2025 |
📘 परीक्षा पैटर्न
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | समय (मिनट) |
---|---|---|---|
मानसिक क्षमता | 40 | 50 | 60 |
गणित | 20 | 25 | 30 |
भाषा | 20 | 25 | 30 |
कुल | 80 | 100 | 120 |
ऑनलाइन आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़:
- ऑनलाइन आवेदन प्रमाण पत्र (प्रिंसिपल, छात्र और अभिभावक के हस्ताक्षर सहित)
- अभ्यर्थी का हस्ताक्षर (10-100KB)
- अभिभावक का हस्ताक्षर (10-100KB)
- अभ्यर्थी का फोटोग्राफ (10-100KB)
- हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र (50-300KB)
आवश्यक योग्यताएँ:
- सत्र 2024-25 में उसी जिले के सरकारी/मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 में अध्ययनरत हो।
- जन्म तिथि 01-05-2014 से 31-07-2016 के बीच (दोनों तिथियाँ सम्मिलित)।
- कक्षा 3, 4, 5 लगातार और पूर्ण सत्र में पढ़ी गई हों।
- वर्तमान में कक्षा 5 में अध्ययनरत हों।
- रिपीटर (जो पिछले वर्ष परीक्षा दे चुके हैं) आवेदन के पात्र नहीं हैं।
- आरक्षण केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार लागू होगा।